Search

पीएम मोदी की स्पीच नहीं हुई, लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

कल शाम 5 बजे का समय तय था, लेकिन विपक्ष हंगामा करता रहा. इस कारण पीएम की स्पीच टल गयी. कयास लगाये जा रहे थे कि पीएम आज इस चर्चा का जवाब देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आज लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कल का तरह ही शोर शराबा और हंगामा करना शुरू कर दिया.
 
New Delhi :  लोकसभा में आज गुरुवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का पीएम मोदी जवाब देने वाले थे. लेकिन पीएम मोदी की स्पीच के बिना ही लोकसभा से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया है.

खबर है कि अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के हो हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पर वोटिंग करायी. इसके बाद सदन ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया. जान लें कि पीएम मोदी कल 4 फरवरी को चर्चा का जवाब देने के लिए सदन में मौजूद थे.

कल शाम 5 बजे का समय तय था, लेकिन विपक्ष हंगामा करता रहा. इस कारण पीएम की स्पीच टल गयी. कयास लगाये जा रहे थे कि पीएम आज इस चर्चा का जवाब देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आज लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कल का तरह ही शोर शराबा और हंगामा करना शुरू कर दिया.

इस कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. इसके बाद 12 बजे जब कार्यवाही फिर से शुरू की गयी तो  विपक्षी सदस्य  वेल में आ गये. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने धन्यवाद प्रस्ताव वोटिंग के लिए ले लिया, सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही