Search

 
 
 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

National News : कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या अगले 25 साल तक यथावत रखने की मांग की है. सीटों की संख्या में बिना बदलाव किये 2029 के चुनाव से पूर्व  महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किये जाने की मांग की है.
 
मल्लिकार्जुन खड़गे, पीएम मोदी (फाइल फोटो)

National News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पत्र लिखा है. खबर है कि उन्होंने परिसीमन के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग अपने पत्र में की है, ताकि परिसीमन  पर  सरकार के प्रस्तावों पर राजनीतिक दल मंथन कर सके.  

 

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या अगले 25 साल तक यथावत रखने की मांग की है. सीटों की संख्या में बिना बदलाव किये 2029 के चुनाव से पूर्व महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किये जाने की मांग की है. 

 

बता दे कि मल्लिकार्जुन खड़गे  इससे पहले पीएम मोदी को 16 जुलाई को इसी संदर्भ में पत्र लिख कर अपील कर चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष का ताजा पत्र केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री द्वारा एक साक्षात्कार में संसद का विशेष सत्र बुलाने का संकेत देने के संदर्भ में है.

 

दरअसल मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने साक्षात्कार में   संसद का सत्र दोबारा बुलाए जाने की संभावना पर कहा था अतीत में ऐसा हो चुका है जब कोई  संसद सत्र  स्थगित होने के बाद संसद दोबारा बुलाई गयी.

 

किरेन रिजिजू की बात की अहमियत इसलिए है कि 13 अगस्त को मानसून सत्र की कार्यवाही खत्म होने के बावजूद अभी तक संसद सत्रावसान नहीं हुआ है. कांग्रेस को चिंता है कि अचानक संसद दोबारा बुलाकर कहीं परिसीमन बिल न पेश कर दिया जाये. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही