- CJP के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंची थी दिल्ली
Lagatar Desk : दिल्ली पुलिस ने साउथ एवेन्यू में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी हिरासत कर लिया है. पुलिस उन्हें बस में बैठाकर ले गयी है. ममता बनर्जी जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए दिल्ली पहुंची थी. इसके अलावा टीएमसी के अन्य सांसदों को भी हिरासत में लिया गया है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटने का आह्वान किया था. सीजेपी के इस प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने तमाम तरह के इंतजाम किये. कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को फ़्लाइट में ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूरी दिल्ली में जहां भी प्रोटेस्ट करने वाले दिख रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जा रहा है.

सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया है. 30 हज़ार से अधिक फोर्स की तैनाती की गई है. इंटरनेट, बस, ट्रेन, मेट्रो, बाजार सब बंद करा दिया गया है. सरकार किसी भी क़ीमत पर इस आंदोलन को कुचल देना चाह रही है.
इसे भी पढ़ें

