LagatarDesk : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने हर तरकीब अपनाया. जो जहां मिला, ट्रेन से, बस से, एयरपोर्ट पर और घर में उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया. कुछ लोगों को घर पर ही डिटेन किया गया.
दुकानें बंद, स्कूल-कॉलेज बंद, मेट्रो बंद, ट्रेनें कैंसल हैं. सड़कों पर जो दिख रहा है, वह सिर्फ पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवान, वज्र वाहन, वाटर कैनन वाहन और सायरन की आवाज. नई दिल्ली से प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वहां हर चौक-चौराहे पर चेकिंग है. जो आ-जा रहा है, उसकी चेकिंग हो रही है. समूह में जहां भी लोग दिख रहे हैं, उन्हें हिरासत में ले लिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
महत्वपूर्ण लोग, जिन्हें हिरासत में लिया गया
- यूट्यूबर ध्रुव राठी : सुबह क़रीब 8 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिया गया.
- CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका : दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
- CJP के लीगल हेड रत्ना सिंह : सुबह में ही पुलिस ने उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया. फिर दूसरी जगह ले गयी.
- कंटेंट क्रिएटर काव्या कर्नाटक : धौला कुआं के पास हिरासत में लिया गया.
- सीजेपी के पॉलिसी डिवीजन मेहर पसरीचा : दिल्ली में हिरासत में लिया गया.
- पूर्व सांसद बृंदा करात व केके शैलजा : जंतर-मंतर जाने के दौरान पुलिस ने इन दोनों के साथ एक समूह को हिरासत में लिया. बस में बैठाकर कहीं ले गई.
- करीब 500 कार्यकर्ता : कनाट प्लेस, जनपथ, आसपास के इलाकों से पुलिस ने सीजेपी के करीब 500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. पुलिस का दावा है इनमें से कुछ का आपराधिक इतिहास है.

