Puri : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बुधवार को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. ममता बनर्जी के कार्यक्रम के तुरंत बाद एक विशेष अनुष्ठान के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए चार घंटे के लिए बंद रहेगा. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. हालांकि, ममता बनर्जी के मंदिर जाने के दौरान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा. भगवान जगन्नाथ की भक्त ममता यहां शाम चार बजे पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगी. जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के मंदिर में लगभग एक घंटे तक रुकने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : बिल्कीस">https://lagatar.in/supreme-court-ready-to-hear-bilkis-bano-gangrape-case-special-bench-will-be-formed/">बिल्कीस
बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार, विशेष पीठ का गठन होगा
का निर्देश, 31 मार्च तक खुले रहेंगे बैंक, इस रविवार को भी बैंक खुलेंगे, 1-2 अप्रैल को बंद रहेंगे
बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार, विशेष पीठ का गठन होगा
12 वीं सदी का यह मंदिर हिंदुओं के चार प्रमुख धाम में से एक है
12 वीं सदी का भगवान विष्णु का यह मंदिर हिंदुओं के चार प्रमुख धाम में से एक है. भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की पूजा करने के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बाण बंध (मंदिर के ऊपर झंडा बांधना) अनुष्ठान देखेंगी. ममता ने पिछली बार मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान भी यह अनुष्ठान देखा था. सिंह द्वार पर मंदिर प्रशासन के लोग उनकी अगवानी करेंगे. एक कर्मचारी ने कहा, ‘ वीवीआईपी श्रद्धालु की यात्रा के दौरान अन्य श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रखने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि मंदिर के भीतर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जायेगी. इसे भी पढ़ें : RBI">https://lagatar.in/rbi-instructions-banks-will-remain-open-till-march-31-banks-will-open-this-sunday-also/">RBIका निर्देश, 31 मार्च तक खुले रहेंगे बैंक, इस रविवार को भी बैंक खुलेंगे, 1-2 अप्रैल को बंद रहेंगे
Leave a Comment