Lagatar Desk : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी का नया नाम ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस होगा. उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह फुटबॉल खिलाड़ी होगा. इसी तरह अरुप रॉय के नेतृत्व वाली बागी गुट की पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस होगा और उनका चुनाव चिन्ह लिफाफा होगा. चुनाव आयोग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
इससे पहले चुनाव आयोग ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी का नाम और उसके चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करने से सभी पक्षों पर पाबंदी लगा दी थी. जिसके बाद न तो ममता बनर्जी और न ही बागी गुट फुल और घास वाले चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर सकते थे.
शुक्रवार को ममता बनर्जी और बागी गुट द्वारा अलग-अलग तीन नाम और तीन चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग को भेजा गया था. जिसके बाद आयोग ने दोनों पक्षों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

