Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोईलकेरा में घर से बुलाकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा थाना क्षेत्र की कायदा पंचायत के दुगुनिया रोयगुटु में एक व्यक्ति की घर से बुलाकर हत्यारबंद अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शनिवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर शव बरामद किया.
Advertisement
Advertisement

Goilkera ( Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा थाना क्षेत्र की कायदा पंचायत के दुगुनिया रोयगुटु में एक व्यक्ति की घर से बुलाकर हत्यारबंद अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शनिवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर शव बरामद किया. 

 


बताया जाता है कि दुगुनिया रोयगुटु निवासी रमेश चंपिया उर्फ चमरा के घर देर रात चार लोग पहुंचे. इसमें दो लोग हथियारबंद थे. इसके बाद उसे कुछ बात करने के लिए घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले गए. जहां उसकी डंडे से पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को देखा.


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. वहीं मृतक की पत्नी के अनुसार चारों लोग अपने चेहरे को ढके हुए आए थे. वहीं बताया जाता है कि मृतक पूर्व में नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है तथा पूर्व में जेल जा चुका है. इधर घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही