Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बस के नीचे सो रहे शख्स की कुचलकर मौत

मानगो अंतरराज्यीय बस स्टैंड में रविवार शाम एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक बस स्टैंड परिसर में ही रहता था और घटना के समय वह एक खड़ी बस के नीचे सो रहा था.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: मानगो अंतरराज्यीय बस स्टैंड में रविवार शाम एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक बस स्टैंड परिसर में ही रहता था और घटना के समय वह एक खड़ी बस के नीचे सो रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वाहन के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद है. बस को आगे-पीछे करने के दौरान अचानक वह व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही