Search

 
 
 

विदेशों में नौकरी का लालच देकर साइबर अपराध की दुनिया में फंसानेवाला अरेस्ट

Delhi/Ranchi: सीबीआई दिल्ली ने विदेशों में नौकरी का लालच देकर साइबर अपराध की दुनिया में फंसाने वाले अभियुक्त कृष्ण कुमार लखवानी को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने उसे विदेश से लौटते समय एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार किया है. लखवानी मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है.
 

Delhi/Ranchi: सीबीआई दिल्ली ने विदेशों में नौकरी का लालच देकर साइबर अपराध की दुनिया में फंसाने वाले अभियुक्त कृष्ण कुमार लखवानी को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने उसे विदेश से लौटते समय एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार किया है. लखवानी मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है. वह भारतीय युवाओं को नौकरी का लालच देकर कंबोडिया ले जाकर साइबर अपराध की दुनिया में जबरन ढकेल देता था. ऐसे युवाओं को Cyber Slave के नाम से जाना जाता है.

 


साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के दौरान सीबीआई को इस बात की अनेकों शिकायतें मिली थी कि लखवानी विदेशों में नौकरी का लालच देकर युवाओं को साइबर अपराध की दुनिया में ढकेल रहा है. इन शिकायतों की जांच के बाद सीबीआई ने पाया कि लखवानी विदेशों में नौकरी देने के नाम पर युवाओं को इंटरव्यू लेता है. इसके बाद बेहतर नौकरी और वेतन का वायदा कर उन्हें कंबोडिया ले जाता है, यात्रा की व्यवस्था के नाम पर वह इंटरव्यू के बाद चुने गये युवाओं से 300-400 यूएस डॉलर वसूलता है. इसके बाद युवाओं को अलग-अलग रास्तों से कंबोडिया ले जाता है. वहां पहुंचने के बाद वह युवाओं को साइबर अपराधियों के हवाले कर देता है. इससे विदेशों में नौकरी के लिए युवकों को मजबूरी में साइबर अपराध करना पड़ता है. इन युवाओं को भारतीय लोगों को ही ठगने में इस्तेमाल किया जाता है. 

 


सीबीआई ने जांच के दौरान लखवानी पर नजर रखना शुरू किया. उसे आज विदेश से भारत लौटते वक्त एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल की जांच के दौरान अनेक युवकों के पासपोर्ट, इंटरव्यू और यात्रा से संबंधित ब्योरे मिले. जांच में पाया गया कि लखवानी विदेशी साइबर अपराधियों को आदमी उपलब्ध कराने का काम करता था. विदेश में नौकरी और बेहतर वेतन के नाम पर कंबोडिया ले जाकर जबरन साइबर अपराध की दुनिया में ढकेले गये इन युवाओं को साइबर अपराध की दुनिया में Cyber Slave के नाम से जाना जाता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही