Search

 
 
 

Palamu News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, फिर पहुंचा अस्पताल

पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया. मामला शहर थाना क्षेत्र का है. जहां कुंड मुहल्ला निवासी आशीष कुमार अग्रवाल ने शनिवार की शाम अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया.
 

Palamu: पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया. मामला शहर थाना क्षेत्र का है. जहां कुंड मुहल्ला निवासी आशीष कुमार अग्रवाल ने शनिवार की शाम अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया. झुलसने के बाद युवक खुद अस्पताल पहुंचा. जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें:

जानकरी के अनुसार युवक करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका उपचार एमएमसीएच में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

आशीष की शादी नवंबर 2025 में पूजा कुमारी से हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था. परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही लातेहार महिला थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था और साथ रहने की सलाह देकर उन्हें घर भेजा गया था.

 

आशीष का आरोप है कि घर लौटने के बाद पत्नी ने फिर से विवाद शुरू कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया. इसी तनाव में उसने पेट्रोल लाकर अपने शरीर पर छिड़क लिया और आग लगा ली.

 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए कथित झूठे मुकदमे और लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण आशिष ने यह कदम उठाया. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही