Search

 
 
 

मांडर विधानसभा उपचुनाव: चार हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान

 
Ranchi: मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आगामी 23 जून को वोटिंग होना है. इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. वोटिंग के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर चार हजार जवानों की तैनाती की गई है, जो सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. इसे भी पढ़ें - AK-47">https://lagatar.in/ak-47-seizure-case-bahubali-mla-anant-singh-sentenced-to-10-years-may-go-to-legislature/">AK-47

बरामदगी मामला : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, जा सकती है विधायकी

संवेदनशील बूथों पर होगी सीआरपीएफ के जवान की तैनाती

जिन चार हजार जवानों की तैनाती की गई है, उनमें सीआरपीएफ एसआरबी, जैप और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं. अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ तैनात किया गया है. इसके अलावा 300 होमगार्ड्स को भी लगाया गया है.

141 अति संवेदनशील बूथ

चुनाव को लेकर कुल 433 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 141 बूथ अति संवेदनशील है. 218 संवेदनशील, 74 सामान्य, 55 वल्नरेबल बूथ, 202 वेब कास्टिंग, 94 माइक्रो ऑब्ज़र्वर और 38 पर्दा नशीन बूथ है. 4431 दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र पहुंचाने के लिए 150 वाहनों की व्‍यवस्‍था की गई है. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-accused-sought-bail-from-the-court-said-the-allegations-of-the-police-are-wrong-the-petition-will-be-heard-on-wednesday/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने कोर्ट से मांगी बेल, कहा- पुलिस के आरोप गलत, बुधवार को होगी याचिका की सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही