Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद भवन में एनडीए सांसदों की मंगल मिलन बैठक, मोदी, अमित शाह सहित सभी ने तिरंगा लहराया, वंदे मातरम का उद्घोष

बैठक के बाद एनडीए सांसदों संसद भवन के मकर द्वार तक मार्च निकाला. संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के विरोध में एनडीए सांसदों ने मार्च निकाला. आरोप लगाया कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है, जबकि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  संसद में जारी मानसून सत्र के बीच आज मंगलवार को एनडीए सांसदों की साप्ताहिक बैठक (मंगल मिलन) पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में हुई.

 

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा सहित सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

 

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी सांसद तिरंगा लहराते नजर आये, एनडीए सांसदों ने वंदे मातरम् गाया. बैठक में हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाये गये. .  

 

बैठक के बाद एनडीए सांसदों संसद भवन के मकर द्वार तक मार्च निकाला. संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के विरोध में एनडीए सांसदों ने मार्च निकाला. आरोप लगाया कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है, जबकि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.

 

NDA की बैठक के बाद सभी सांसदों ने पैदल मार्च  किया. वे अपने हाथों में  पोस्टर लिये हुए थे  पोस्टरों में लिखा हुआ था. गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, जबकि विपक्ष इससे भाग रहा है.

 

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी ने चर्चा करने से मना कर दिया. वे देश को धोखा दे रहे हैं.  साक्षी महाराज ने आरोप लगाया,  विपक्ष किसी तरहकी कोई चर्चा नहीं चाहता. उनकी जंतर-मंतर के लिए अलग और झारखंड पर के लिए नीति अलग है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही