Bettiah News: गंडक नदी पर बने मंगलपुर- जादोपुर पुल को 24 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है. जिससे आम यात्रियों के मुश्किलें बढ़ गई है. उन्हें अब गोपालगंज जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगा.
मंगलपुर- जादोपुर पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है, इसको लेकर 11 नवंबर से इस पुल को ब्लॉक कर दिया गा है. 24 दिसंबर तक पुल के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. पहले सिर्फ भारी वाहनों के परिचालन पर रोक थी, जबकि बाइक और छोटे वाहन गुजर रहे थे.
इसे भी पढ़ें:
बेतिया के डीएम तरनजोत सिंह ने बताया के पुल पर मरम्मती कार्य चल रहा है, इसको लेकर पुल 11 नंबर से 24 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है.
पुल बंद होने का सीधा असर बेतिया और आसपास के इलाकों से गोपालगंज जाने वाले लोगों पर पड़ेगा. यात्रियों को अब वैकल्पिक रास्ते से सफर करना होगा. इसके लिए बेतिया से खजुरिया होते हुए महम्मदपुर के रास्ते गोपालगंज जाना पड़ेगा. जिस कारण यात्रियों को पहले की तुलना से अधिक दूरी तय करनी होगी.
वर्ष 2015 में करीब 550 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल की लंबाई 1.92 है. इस पुल के चालू रहने से बेतिया और गोपालगंज की दूरी 35 किलोमीटर तक कम हो जाती है. अब गोपालगंज जाने के लिए 80 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

