Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय में भी मणिपुर जैसी वारदात, नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा और वीडियो बनाया

Advertisement
Advertisement
Begusarai :  बिहार के बेगूसराय में भी मणिपुर जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां दलित नाबालिग लड़की और एक व्यक्ति (लोक गायक) को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इसके बाद निर्वस्त्र अवस्था में लड़की का पिटाई करते हुए वीडियो बनाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और लड़की से पूछताछ की. लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने वीडियो में दिखने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे मुख्य आरोपी और लोक गायक किशनदेव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/america-helicopter-crashes-in-alaska-lake-three-scientists-including-pilot-killed/">अमेरिका

: अलास्का झील में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत तीन वैज्ञानिकों की मौत)

पीड़िता के बयान पर वीडियो में दिखने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित पकठौल गांव से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सिंगर और एक नाबालिग लड़की को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. इसके बाद बेहरमी से पीटा. पीड़िता गुहार लगाती रही, लेकिन वो नहीं माने और उसके साथ खींचा-तानी करने लगे. इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की के कपड़े फाड़ दिये और पिटाई करते हुए उसका वीडियो भी बना लिया. लड़की के बयान के आधार पर वीडियो में दिखने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/poster-launch-of-jharkhand-national-film-festival/">झारखंड

राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का पोस्टर लॉन्च, 9 अक्टूबर से जमशेदपुर में कार्यक्रम

बहाने से घर बुलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म  किया

पीड़िता के बयान के अनुसार, लोक गायक किशुन देव चौरसिया ने बहाने से घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म  किया. इस दौरान गांव के तीन अन्य लोग वहां पंहुच गये और उसके साथ मारपीट की. कपड़े फाड़कर वीडियो बनाया. पीड़िता के बयान के आधार पर सिंगर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इनमें रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर और दिलीप पंडित शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : गोलियों">https://lagatar.in/muzaffarpur-was-shaken-by-a-flurry-of-bullets-criminals-shot-a-property-dealer-and/">गोलियों

की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर और दो बॉडीगार्ड की हत्या की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही