Search

 
 
 

मन की बात बन चुका है जन-जन का कार्यक्रमः प्रदीप वर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 जनवरी को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी जिलाध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजक और सहसंयोजकों की बैठक हुई.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 जनवरी को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी जिलाध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजक और सहसंयोजकों की बैठक हुई. 

 

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डा. प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम आज देश के जन-जन का कार्यक्रम बन चुका है. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के जनशक्ति को जागृत करने का काम कर रहे हैं.

 

प्रधानमंत्री ने झारखंड के अनेक प्राकृतिक धरोहरों, गुमनाम सामाजिक कार्यकर्ताओं, महापुरुषों का नाम इस कार्यक्रम में उल्लेख कर इन्हें राष्ट्रीय पहचान दी है.

 

बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि संगठन पर्व के अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक का संचालन मन की बात कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक कुमार अमित ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही