Search

 
 
 

मनोहरपुर : लापता युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन गांव स्थित खेत में एक युवक का शव मिला है.
 

Ganesh Kumar

 

Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन गांव स्थित खेत में एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान उंधन गांव निवासी 16 वर्षीय युवक मंगल मुदी के रूप में की गई. बताया जाता है कि मंगलवार सुबह को मंगल मुदी मवेशी चराने निकला था, इसके बाद वो घर नहीं लौटा.

 

परिजनों ने बताया कि वो अक्सर यहां के रिश्तेदारों के घर बिना बताये चला जाता था, जिससे परिजनों को लगा की वह रिश्तेदारों के घर गया होगा. वहीं गुरुवार की सुबह गांव के समीप खेत में उसे मृत पाया गया.

 

परिजनों ने बताया कि वह मीरगी बीमारी से ग्रसित था, इसीलिए सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि खेत में उसे मीरगी का दौरा पड़ा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही