Search

 
 
 

मनोहरपुर : धूमधाम से गणेशोत्सव मनाने का लिया गया निर्णय

 
Manoharpur(Ajay singh) : विघ्नविनाशक गणेश मन्दिर मनोहरपुर परिसर में सोमवार को गणेशोत्स्व सह गणेश मेला के भव्य आयोजन को लेकर एक बैठक बुलाई गई. बैठक रंजित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत निम्न प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें सर्वसम्मति से 18 सितंबर से आयोजित दस दिवसीय गणेश पूजा सह गणेश मेला धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही समिति के सदस्यों को पिछले वर्ष के आय-व्यय के बारे में जानकारी दी गई. दस दिवसीय मेले के आयोजन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई एवं इसके लिए नई समिति का पुनर्गठन कर सदस्यों को ज़िम्मेदारी दी गई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-jawans-take-out-tiranga-yatra-with-villagers/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

बिजली झूला, ड्रैगन ट्रेन रहेगा आकर्षण का केन्द्र

गणेश पूजा मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के बिजली झूला, ड्रैगन ट्रेन, मौत का कुंआ आदी तथा विभिन्न प्रकार के दुकानों के स्टॉल लगाने के लिए डेकोरेटर एवं मेला ऑनरों को भी आमंत्रित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. आयोजन में शामिल होने के लिए जगतगुरु शंकराचार्य समीज आश्रम मन्दिर के महंत के अलावा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने एवं सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-military-matri-shakti-celebrated-sawanfestival-with-pomp/">जमशेदपुर

: सैन्य मातृ शक्ति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

ये थे उपस्थित

बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक सह मुख्य आयोजनकर्त्ता रंजित यादव, विश्वशीलविभव उर्फ ब्बू श्रीवास्तव, अश्वनी बघेल, राजेश राउत, हीरालाल नायक, रवींद्र कुमार, लखींद्र दास, राजेश सिंह, पिंकी डागा, भवेश महतो, दीपक उपाध्याय, अनिल उर्फ़ नटवर लाल अग्रवाल, सुशील सिंह, उमेश सोनी, सन्नी गुप्ता, जगन्नाथ साहु, मिथलेश पांडे, पंकज कुमार, संजय यादव, लालू मंडल, बजरंग गुप्ता, विजय साहु समेत दर्जनों समिति के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-pays-tribute-to-those-who-lost-their-lives-during-indias-partition-tragedy/">पीएम

मोदी ने भारत विभाजन त्रासदी के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही