Search

 
 
 

मनोहरपुरः ग्रामीणों ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 16 मवेशियों को पकड़ा, भागे तस्कर

ग्रामीणों की दबिश पर तस्कर भाग निकले. पकड़े गए मवेशियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंगलवार को ग्रामीणों के बीच बांट दिया गया.
 
पशुओं को ग्रामीणों को सौंपते जनप्रतिनिधि.

Ganesh Kumar


Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा में कुन्दीसाई चौक के समीप ग्रामीणों ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 16 मवेशियों को पकड़ लिया. ग्रामीणों की दबिश पर तस्कर भाग निकले. पकड़े गए मवेशियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंगलवार को ग्रामीणों के बीच बांट दिया गया. इस मौके पर रायकेरा के मुखिया प्रतिनिधि भातुराम सांडिल, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, उपप्रमुख गोडविन एक्का मौजूद थे.


तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए मवेशियों को रायकेरा के सुनील नायक, प्रवीण कुमार महतो, रौशन महतो, लक्ष्मीपुर के  यशवंत महतो, झगड़पुर के मनोज कुजूर, तरतरा के बहादुर कोड़ाह, टंगराईन के जोकिम एक्का, खुदपोस के रतनलाल गोप को सौंपा गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही