Search

 
 
 

मनोहरपुरः गोविन्दपुर में युवक ने फांसी लगा दे दी जान

ग्रामीणों ने शुक्रवार को मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव से सटे जंगल में दुर्जय पाड़ेया का शव पेड़ से लटकता देखा.  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ाल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
 

Ganesh Kumar


Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत युवक की पहचान गांव के दुर्जय पाड़ेया के रूप में की गई. पुलिस ने शुक्रवार चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. बताया गया कि ग्रामीणों ने शुक्रवार को गोविन्दपुर गांव से सटे जंगल में दुर्जय पाड़ेया का शव पेड़ से लटकता देखा.


 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ाल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्जय पाड़ेया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. संभवतः इसी के चलते उसने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही