Search

 
 
 

चुनाव लड़ने की अटकलों पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले– किसी राजनीतिक दल से मेरा कोई संबंध...

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk :  बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. अब इस पूरे मामले पर खुद मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सच्चाई साफ की है.

 

 

वायरल वीडियो को बताया फेक, एड का एडिटेड क्लिप

मनोज बाजपेयी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा -मैं सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक एडिटेड क्लिप है, जिसे प्राइम वीडियो के लिए किए गए एक विज्ञापन से जोड़कर फर्जी तरीके से पेश किया गया है.

 

उन्होंने आगे लिखा-मैं सभी से अपील करता हूं कि इस तरह के भ्रामक और फेक कंटेंट को शेयर करने से बचें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें. इस तरह की सामग्री लोगों को गुमराह कर सकती है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

 

मनोज की इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं. कई लोगों ने फेक न्यूज फैलाने वालों की आलोचना की है और कहा है कि ऐसे कंटेंट से जनता में भ्रम फैलता है, जो खतरनाक साबित हो सकता है.

 

वर्क फ्रंट: जल्द आएंगे ये प्रोजेक्ट्स

मनोज बाजपेयी हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' में नजर आए थे. अब वह जल्द ही एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' में दिखाई देंगे. इसके अलावा फैंस को जिस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है, वह है प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 3', जिसमें वह फिर से श्रीकांत तिवारी के किरदार में लौटेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही