Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी की तरह हम मीडिया मैनेजमेंट में उस्ताद नहीं : मनोज झा

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुनावी घोषणाओं को बिहार की राजनीति का गेम चेंजर बताया है. उन्होंने कहा कि आज  पलायन पर रोक, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा का विस्तार ही बिहार की असली जरूरत हैं.
Advertisement
Advertisement
  • मनोज झा ने तेजस्वी की घोषणाओं को गेम चेंजर बताया

Patna :  राजद सांसद मनोज कुमार झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुनावी घोषणाओं को बिहार की राजनीति का गेम चेंजर बताया है. उन्होंने कहा कि आज  पलायन पर रोक, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा का विस्तार ही बिहार की असली जरूरत हैं.

 

राजद सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव की सोच युवाओं और आम लोगों की आकांक्षाओं से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने जिस स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ रोजगार और सामाजिक न्याय की बात की है, वह बिहार की राजनीति में नई दिशा तय करेगी.

 

महागठबंधन में खींचतान की बातों को किया खारिज

महागठबंधन में मतभेद और अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं को  मनोज झा ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम बीजेपी की तरह मीडिया मैनेजमेंट के उस्ताद नहीं हैं.

 

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन को यह समझना होगा. जब अलग-अलग पार्टियां एक साथ आती हैं तो सब चाहते हैं कि उनकी पार्टी का फुटप्रिंट बढ़े. लेकिन महागठबंधन का सामूहिक रूप से फुटप्रिंट बेहतर हो, यह बात भी सभी के अंदर बैठ गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही