Search

 
 
 

Bokaro News: BSL में अधिकारियों के लिए 'मंथन' लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन का आयोजन

बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए 'मंथन' शीर्षक के अंतर्गत एक लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए 'मंथन' शीर्षक के अंतर्गत एक लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र में अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा रणनीतिक लक्ष्यों, परिचालन उत्कृष्टता, संगठनात्मक विकास एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन एवं अधिकारियों के मध्य संवाद स्थापित करना था. कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक तथा संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: 

संवाद कार्यक्रम के दौरान संयंत्र की भावी विकास रणनीति, वित्तीय सुदृढ़ता, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, अवसंरचनात्मक विकास तथा मानव संसाधन सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. साथ ही विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष बल दिया गया. संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, पर्यावरणीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन, ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा को प्रोत्साहन तथा कार्यालय परिसरों को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं कार्य-कुशल बनाने संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

Uploaded Image

अपने संबोधन में बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय, सकारात्मक सोच, नवाचार, उत्तरदायित्वपूर्ण नेतृत्व तथा समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी कार्य-संस्कृति को अपनाते हुए संयंत्र के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया. 

 

उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता, सतत सीखने की संस्कृति, प्रभावी नेतृत्व एवं मजबूत टीम भावना ही बोकारो इस्पात संयंत्र को नई उपलब्धियों तथा उत्कृष्टता के उच्चतम शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए. यह संवाद कार्यक्रम सहभागी नेतृत्व, पारदर्शी संवाद, ज्ञान-साझाकरण तथा निरंतर सुधार की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही