Search

 
 
 

‘बेशर्म रंग’ में दीपिका के कई शॉट्स पर चली कैंची, पठान के डायलॉग्स भी बदले गये

 
LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगेन में हुआ था. इन दिनों दीपिका अपनी आने वाली फिल्म `पठान` को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. रिलीज के पहले से ही ‘पठान’ विवादों में फंस गयी है. फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर भी जमकर विरोध किया जा रहा है. फिल्म के विरोध को देखते हुए सेंसर के नियमों के तहत पठान में कई बदलाव किये गये हैं. इतना ही नहीं ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका के कुछ शॉट्स को भी हटाया गया है. फिल्म के डायलॉग्स भी बदले गये हैं. (पढ़ें, जैप-1">https://lagatar.in/jap-1-celebrates-143rd-foundation-day-jawans-perform-duty-with-full-responsibility/">जैप-1

ने मनाया 143 वां स्थापना दिवस, जवान पूरी जिम्मेवारी से निभाते हैं ड्यूटी)
https://www.instagram.com/p/CnBZUXQIhd-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CnBZUXQIhd-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

‘बहुत तंग किया’ लिरिक्स में दिखाये गये सेंशुअस विजुअल को हटाया गया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पठान में तीन बड़े बदलाव किये गये हैं. बेशर्म रंग गाने में दीपिका की बॉडी के कुछ क्लोज-अप शॉट्स और साइड पोज को हटाया गया है. साथ ही पठान में कई डायलॉग्स बदले गये हैं. इसके अलावा गाने में ‘बहुत तंग किया’ लिरिक्स के साथ दिखाये जाने वाले सेंशुअस विजुअल को भी हटाया है. हालांकि ‘भगवा बिकिनी’ वाले शॉट्स को हटाया गया है या नहीं, इसका पता नहीं चल पाया है. पठान में बदलाव करने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘U/A’ रेटिंग दी है. फिल्म में कई सीन और डायलॉग्स हटने के बाद फिल्म का रनटाइम 146 मिनट यानी 2 घंटे 26 मिनट हो गया है.
https://www.instagram.com/reel/Cmdbw1JqQRo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/Cmdbw1JqQRo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-national-conference-of-water-ministers-water-conservation-is-possible-only-with-public-participation/">पीएम

मोदी ने जल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, जन भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव

‘पठान’ में कई शब्दों को किया गया चेंज

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पठान’ में 13 जगह पर PMO (प्रधानमंत्री कार्यालाय) शब्द को बदला गया है. इसकी जगह पर प्रेसिडेंट या मंत्री शब्द का इस्तेमाल किया गया है. कहानी के हिसाब से जांच एजेंसी ‘रॉ’ को बदलकर ‘हमारे’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है. वहीं एक डायलॉग ‘इससे सस्ती स्कॉच नहीं मिली’ में स्कॉच को बदलकर ड्रिंक शब्द का इस्तेमाल किया गया है. इतना ही नहीं अशोक चक्र की जगह ‘वीर पुरस्कार’ और ‘एक्स-केजीबी’ की जगह ‘एक्स-एसबीयू’ और ‘मिसेज भारतमाता’ की जगह ‘हमारी भारतमाता’ का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे भी पढ़ें : अमेजन">https://lagatar.in/amazon-will-lay-off-18000-employees-the-process-will-start-from-january-18/">अमेजन

18,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, 18 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही