Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: बारीग्राम में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम में सोमवार को 30 वर्षीय पूर्णिमा गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: गांधीनगर थाना क्षेत्र के बारीग्राम में सोमवार को 30 वर्षीय पूर्णिमा गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तेनुघाट भेजकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिमा का पहले पति से तलाक हो चुका था और लगभग तीन माह पूर्व उसने पड़ोसी बबलू हाड़ी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. मृतका के पति बबलू हाड़ी ने बताया कि दोनों रात में घर में सोए हुए थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपनी पत्नी को फंदे से लटका हुआ पाया. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों व पुलिस को घटना की सूचना दी.

 

मृतका के पिता नरेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट होती थी. नरेश ने बताया कि पूर्णिमा उनकी बड़ी पुत्री थी और उसकी पहली शादी से आठ वर्षीय पुत्र शिवम है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई सुशील मिश्रा, एएसआई राजेश क्षेत्री और एसआई बिलफ्रेड लकड़ा घटनास्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा गया है और पति बबलू हाड़ी से पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का निर्णय संभव होगा.

 

पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर शोक व्यक्त किया और आशंका जताई कि मामले की निष्पक्ष तफ्तीश होनी चाहिए. घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही