Ranchi News: आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), झारखंड के रांची स्थित कार्यालय में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8 बजे कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में किया गया.
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम के दौरान झारखंड सहित पूरे देश में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया गया.
इसे भी पढ़ें -
कार्यक्रम में देशभर के 154 जांबाज पुलिस जवानों एवं अधिकारियों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. वहीं, झारखंड से माओवादी अभियान के दौरान शहीद हुए तीन पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी गई. इस आयोजन के माध्यम से देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल के योगदान को याद करते हुए शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

