Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IIT खड़गपुर के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘GreenShift 26’ में मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

राजधानी रांची स्थित  मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन GreenShift 26 में भाग लेकर कॉलेज और राज्य का नाम रोशन किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची स्थित  मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन GreenShift 26 में भाग लेकर कॉलेज और राज्य का नाम रोशन किया है.

यह सम्मेलन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक IIT खड़गपुर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से आए शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की. इस सम्मेलन में मारवाड़ी कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इनमें से तीन छात्रों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की, जबकि एक छात्रा ने प्रतिभागी के रूप में सम्मेलन में सहभागिता की.

पोस्टर प्रेजेंटेशन देने वाले विद्यार्थियों में डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के मुज़म्मिल अंसारी तथा डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी की शीतल उरांव, आकांक्षा अंशु और दीप शिखा कुमारी शामिल थीं.

सम्मेलन की विशेष उपलब्धि यह रही कि मुज़म्मिल अंसारी, शीतल उरांव और आकांक्षा अंशु के रिसर्च एब्सट्रैक्ट सम्मेलन की आधिकारिक पुस्तिका में प्रकाशित हुए, जो मारवाड़ी कॉलेज के लिए गर्व का विषय है.

इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज के छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शोध के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो संस्थान की अकादमिक गुणवत्ता को दर्शाता है.

 

उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एवं डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी की सराहना करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव चंद्र रजक को भी बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में कॉलेज में शोध और नवाचार को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही