Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए उप प्रशासक ने की बैठक

रांची नगर निगम में राजस्व संग्रहण को तेज करने और तय लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से 06 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची नगर निगम में राजस्व संग्रहण को तेज करने और तय लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से 06 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. 

 

बैठक की अध्यक्षता उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने की. इसमें राजस्व शाखा के अधिकारी और टैक्स वसूली में लगी एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हुए.

 

बैठक में उप प्रशासक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वार्डों में बकाया कर की पहचान के लिए गैप असेसमेंट किया जाए और बकाएदारों से कर वसूली के लिए दैनिक लक्ष्य तय किए जाएं. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो बड़े बकाएदार टैक्स भुगतान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उनके खिलाफ झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 184 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए.

 

उप प्रशासक ने अधिकारियों को सुनियोजित रणनीति के तहत काम करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही निगम क्षेत्र में मौजूद अंडर असेस्ड प्रॉपर्टी का सही तरीके से दोबारा असेसमेंट करने पर भी जोर दिया गया.

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि आम लोगों की सुविधा के लिए सभी वार्डों में होल्डिंग टैक्स निर्धारण के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त किए जा सकें और राजस्व संग्रहण बढ़ाया जा सके.

 

इस बैठक में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, निगम के कर संग्रहकर्ता, टैक्स वसूली एजेंसी श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि सहित राजस्व शाखा के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही