Palamu News: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर में अपराधियों ने 40 वर्षीय तुलेश्वर महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक, दो बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. गोली लगने से तुलेश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें:
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

