Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह 25-26 को, अभिनेता चंकी पांडे आएंगे

आयोजकों ने बताया कि समारोह की शुरुआत 25 अप्रैल की शाम 6 बजे मेहंदी की रस्म के साथ होगी. 26 अप्रैल को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा. इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की उपस्थिति कार्यक्रम को खास बनाएगी.
Advertisement
Advertisement
प्रेसवार्ता में जानकारी देते आयोजक.

Jamtara : जामताड़ा के यज्ञ मैदान में 25 व 26 अप्रैल को 51 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे शरीक होंगे. यह जानकारी आयोजक तरुण कुमार गुप्ता, संयोजक राजा नित्य गोपाल सिंह व कार्यक्रम प्रभारी मोहनलाल बर्मन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

 

उन्होंने बताया कि यह समारोह पहले होना था, लेकिन चुनाव के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में शामिल होने को इच्छुक कन्याओं के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध है.समारोह की शुरुआत 25 अप्रैल की शाम 6 बजे मेहंदी की रस्म के साथ होगी. इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.स्थानीय कलाकारों व महिला समूहों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी.

 

 

आयोजकों के अनुसार, 26 अप्रैल को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा. इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की उपस्थिति कार्यक्रम को खास बनाएगी. यह सामूहिक विवाह न सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बनेगा, बल्कि समाज में एकता, सहयोग व समानता का संदेश भी देगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही