Search

 
 
 

अक्षय कुमार ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान मॉल में भारी भीड़ , वीडियो वायरल

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस की भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिल रही है.
 

Lagatar desk : एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस की भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिल रही है.

 

 

ग्रेटर नोएडा के मॉल में उमड़ी भीड़

जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे थे. उनके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंच गए, जिससे मॉल पूरी तरह खचाखच भर गया.भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि मॉल में सामान्य आवाजाही भी मुश्किल हो गई. 

 

एस्केलेटर पर चढ़े फैंस

वायरल वीडियो में कुछ लोग भीड़ में जगह न मिलने पर एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इस तरह की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है.

 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे जीरो सिविक सेंस बताया, जबकि कुछ ने बेरोजगारी और भीड़ के व्यवहार पर तंज कसते हुए कमेंट किए हैं.

 

भूत बंगला’ फिल्म जल्द होगी रिलीज

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. करीब 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिससे दर्शकों में काफी उत्साह है.फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तबु और मिथिला पालकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही