Search

 
 
 

शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 737 अंकों की तेजी, TCS के शेयर 3.98% चढ़े

Lagatar Desk : आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. वहीं 2  शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 3.98 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं रिलायंस के शेयरों में सबसे अधिक 0.47 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.
 
शेयर बाजार
  • दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में बिकवाली

Lagatar Desk : दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है.

 

सेंसेक्स 737.10 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 72330.34 के लेवल पर नजर आ रहा है. इसी तरह निफ्टी भी 246.50 अंक चढ़कर 22478.30 के लेवल पर ट्रेड करता दिख रहा है. निफ्टी बैंक भी आज हरे निशान पर नजर आ रहा है. यह 543.15 अंकों की तेजी के साथ 55058.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

 

आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. वहीं 2  शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 3.98 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं रिलायंस के शेयरों में सबसे अधिक 0.47 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

 

पहले आपने पढ़ा...

 

टॉप गेनर की लिस्ट में टीसीएस (3.98%), आईटीसी (2.88%), अडानी पोर्ट्स (2.40%), इंफोसिस (1.95%) और पावर ग्रिड कॉर्प (2.25%) के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूज की श्रेणी में सिर्फ रिलायंस (0.47%) और आईसीआईसीआई बैंक (0.01%) के शेयर शामिल हैं. 

 

वहीं लार्सन (1.62%), मारुति सुजुकी (1.65%), एचडीएफसी बैंक (1.66%), एशियन पेंट्स (2.02%), एचसीएल टेक (1.83%) और टेक महिंद्रा (1.42%)के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा बजाज फिनसर्व (1.33%), अल्ट्राटेक सीमेंट (1.61%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.94%), ट्रेंट (1.19%) और एसबीआई (1.30%) के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

 

जबकि सनफार्मा (0.72%), एनटीपीसी (0.95%), एचयूएल (0.68%), कोटक महिंद्रा (1.72%), टाटा स्टील (0.49%), एक्सिस बैंक (0.87%), इंटरग्लोब एविएशन (0.52%), भारती एयरटेल (0.19%), बजाज फाइनेंस (0.26%), टाइटन (0.56%) और भारत इलेक्ट्रिक (0.14%) के शेयर में भी लिवाली देखने को मिल रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही