Dhanbad News: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसको लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा की अध्यक्षता में केंद्र चयन समिति की बैठक हुई. इसमें परीक्षार्थियों की संख्या, स्कूलों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और आवागमन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में मैट्रिक परीक्षा के लिए 26,053 परीक्षार्थियों के लिए कुल 84 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले 25,116 परीक्षार्थियों के लिए 80 केंद्र निर्धारित किए गए. इस तरह आगामी परीक्षा में जिले के कुल 51,169 परीक्षार्थियों के लिए 164 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम अरविंद कुमार ओझा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित केंद्रों पर परीक्षा से पहले सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा ली जाएं. उन्होंने पेयजल, शौचालय, बिजली और परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने को कहा ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

