Search

 
 
 

मां सरस्वती सभी को ज्ञान व सृजनशीलता दे, यही प्रार्थना है : सीएम हेमंत

सीएम हेमंत सोरेन ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ज्ञान, विद्या, कला और विवेक की देवी मां सरस्वती से प्रार्थना है कि वे सभी को ज्ञान और सृजनशीलता का आशीर्वाद दे.
 

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ज्ञान, विद्या, कला और विवेक की देवी मां सरस्वती से प्रार्थना है कि वे सभी को ज्ञान और सृजनशीलता का आशीर्वाद दे.

 

सीएम ने कहा कि बसंत पंचमी का उल्लासपूर्ण पर्व हमारे जीवन में नई शुरुआत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास लेकर आए.  उन्होंने कामना की कि प्रकृति की तरह झारखंड भी निरंतर प्रगति, संतुलन और समृद्धि की ओर बढ़े.

 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही