Search

 
 
 

Hazaribagh News: मेयर का आरोप, निगम में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरोह सक्रिय

Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने बताया कि जीवन अनमोल नर्सिंग होम के नाम पर जो दस्तावेज दिया गया था, वह जांच के दौरान फर्जी निकला है. अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी दस्तावेज निर्गत नहीं किया गया है. अगस्त महीने में मेयर ने जांच का आदेश दिया था. अब तक जांच पूरा नहीं हुआ.
 
हजारीबाग नगर निगम

Hazaribagh News: हजारीबाग नगर निगम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर मेयर ने निगम प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया लगाते हुए कहा कि यहां फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे हैं. इसके लिए मोटी रकम वसूली जा रही है. 

 

मेयर अरविंद राणा ने बताया कि जीवन अनमोल नर्सिंग होम के नाम पर जो दस्तावेज दिया गया था, वह जांच के दौरान फर्जी निकला है. अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी दस्तावेज निर्गत नहीं किया गया है. अगस्त महीने में मेयर ने जांच का आदेश दिया था. अब तक जांच पूरा नहीं हुआ. 

इसे भी पढ़ें:

मेयर का कहना है कि इस मामले को लेकर जांच होनी चाहिए. जांच अब तक रूकी हुई है. इसके पीछे का कारण भी चौंकाने वाला है. जन्म प्रमाण पत्र चतरा नगर परिषद अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है. जन्म प्रमाण पत्र की जांच हो गई तो नगर परिषद अध्यक्ष की सदस्यता भी समाप्त हो सकती है. मोटी रकम लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया है . 

 

इस बाबत हजारीबाग के नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र 1 साल पूर्व निर्गत किया गया था. एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट इसकी जांच करते हैं. जांच के बाद नगर निगम में रजिस्टर होता है. अगर त्रुटि रहती है तो उसकी जांच भी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट करते हैं. उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है, जांच के बाद एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को फाइल फॉरवर्ड किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही