Search

 
 
 

मेयर रोशनी खलखो ने की केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात, रांची के विकास के लिए मांगा सहयोग

महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. उन्होंने शहर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया है. मुलाकात के दौरान महापौर ने बढ़ती आबादी और तेजी से बढ़ रही शहरी जरूरतों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में बेहतर सड़क, जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता, हरित क्षेत्रों के विकास और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी है.
 

Ranchi: महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. उन्होंने शहर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया है. मुलाकात के दौरान महापौर ने बढ़ती आबादी और तेजी से बढ़ रही शहरी जरूरतों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में बेहतर सड़क, जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता, हरित क्षेत्रों के विकास और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी है. 


कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से रांची को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है. महापौर ने शहर में आधारभूत संरचना के विस्तार और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रांची के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए नगर के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही