Search

 
 
 

रांची नगर निगम के बकायेदारों को मेयर की चेतावनी, समय पर करें भुगतान नहीं तो होगी कार्रवाई

Ranchi News: मेयर रमा खलखो ने कहा कि ऐसे बकायेदार जो बार-बार निगम की चेतावनी के बाद भी बकाया रकम वापसी नहीं करते हैं, तो उन सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 
निगम बैठक

Ranchi News: नगर निगम के आंतरिक राजस्व संग्रहण में वृद्धि और राजस्व के सभी स्रोतों की समीक्षा को लेकर निगम परिषद ने आपात बैठक बुलाई. बैठक में मेयर रोशनी खलखो ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, बाजार एवं दुकान किराया, जल कर, पार्किंग शुल्क, यूजर चार्ज समेत अन्य राजस्व मदों से प्राप्त होने वाली आय की समीक्षा की. 

 

इस बैठक में पिछले वित्तीय वर्षों की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा की. राजस्व लक्ष्य एवं वास्तविक उपलब्धि के बीच के अंतर पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही, राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारणों की भी समीक्षा की गई. 

इसे भी पढ़ें:

इस मौके पर मेयर रौशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ किए जाएंगे. नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आंतरिक राजस्व संग्रहण में वृद्धि आवश्यक है. निगम के सभी राजस्व स्रोतों का उपयोग सुनिश्चित किए जाएंगे. 

 

राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाएगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए ठोस, प्रभावी एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.

 

मेयर रमा खलखो ने कहा कि ऐसे बकायेदार जो बार-बार निगम की चेतावनी के बाद भी बकाया रकम वापसी नहीं करते हैं, तो उन सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

बैठक में उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, निगम के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही