Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पोंडा देवगम का निधन

Mazgaon : मध्य विद्यालय मझगांव के प्रधानाध्यापक पोंडा देवगम का बुधवार रात लगभग नौ बजे सदर अस्पताल चाईबासा में निधन हो गया. प्रधानाध्यापक पिछले दो-तीन माह से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज चाईबासा के प्राइवेट हॉस्पिटल में किया जा रहा था. एक दिन पहले ही उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. मालूम हो कि प्रधानाध्यापक पोंडा देवगम पिछले अप्रैल 2001 से मध्य विद्यालय मझगांव में अपनी सेवा दे रहे थे. वे शिक्षक के साथ हो भाषा का संगीतकार भी थे, जिसके लिए वे क्षेत्र में काफी चर्चित शिक्षक थे. उनके निधन से मध्य विद्यालय मझगांव के बच्चों में मायूसी छा गई. [caption id="attachment_379062" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/middle-school-mazgaon.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> मौन धारण करते बच्चे.[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/middle-school-mazgaon-1.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preeti-of-mango-chandravatinagar-selected-in-bpsc-got-314th-rank/">जमशेदपुर

: मानगो चंद्रावतीनगर की प्रीति का बीपीएससी में चयन, मिला 314 वां रैंक

प्रधानाध्यापक का चले जाना विद्यालय के साथ-साथ प्रखंड के लिए अपूरणीय क्षति : सहायक शिक्षक 

विद्यालय के सहायक शिक्षक राजेश कुमार महतो ने कहा कि हमारे प्रधानाध्यापक का चले जाना विद्यालय के साथ-साथ प्रखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. वे हम सभी शिक्षकों के लिए हमेशा मार्गदर्शक और अभिभावक स्वरूप रहे हैं. उनका रिटायरमेंट 2024 में होने वाला था. वहीं, शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सपन साहू ने पत्र जारी कर प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में मौन धारण करने का आह्वान किया, जिसमें मझगांव मध्य विद्यालय, नयागांव मध्य विद्यालय, बीएमसी मझगांव सहित सभी विद्यालयों में मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-house-government-said-more-than-41-percent-land-is-irrigated-pradeep-yadav-told-claim-on-paper/">मॉनसून

सत्र: सदन में सरकार ने कहा – 41.44 % भूमि सिंचित, प्रदीप यादव ने दावे को बताया कागजी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही