Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में एमबीबीएस एब्रॉड एक्सपो 2025 का आयोजन, सैकड़ों छात्रों को मिला भविष्य का मार्ग

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने स्पॉट एडमिशन लिया. चयनित छात्रों को फ्री एयर टिकट सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी. इससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  पूर्वी भारत के सबसे बड़े एमबीबीएस एब्रॉड एक्सपो 2025 का आयोजन आज रांची के होटल लैंडमार्क, लालपुर में संपन्न हुआ. इस मेगा इवेंट का आयोजन प्राइम एडुटेक द्वारा किया गया,  .जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने हिस्सा लिया.

 

विदेशी मेडिकल यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों से हुआ सीधा संवाद

 

एक्सपो में जॉर्जिया, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, नॉर्थ अमेरिका, नेपाल और भारत के प्रतिष्ठित मेडिकल विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की. उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा, पाठ्यक्रमों की विशेषताएं, फीस और भविष्य की संभावनाओं पर विशेष जानकारी दी.

 

इस अवसर पर प्राइम एडुटेक के प्रबंध निदेशक डॉसदानंद मंडल और निदेशक नूतन मंडल ने विदेशी प्रतिनिधियों के साथ छात्रों का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में कई प्रमुख विदेशी अतिथि शामिल हुए.

 

डॉ. वेनरा सागिंडिक एवं डॉ. ज़रेमा मुसाएवा किर्गिस्तान

डॉ. केतेवानी जॉर्जिया

डॉ. शेरबादलोवा ताजिकिस्तान

डॉ. ओशीवा उत्तर अमेरिका

 

स्पॉट एडमिशन और फ्री एयर टिकट की सुविधा

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने स्पॉट एडमिशन लिया. चयनित छात्रों को फ्री एयर टिकट सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी. इससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया.

 

विदेशी शिक्षा में भरोसेमंद नाम बना प्राइम एडुटेक

 

पिछले 15 वर्षों से प्राइम एडुटेक बिहार और झारखंड के छात्रों मेडिकल के क्षेत्रो में मार्गदर्शन कराते रहे है.विदेशों में मेडिकल शिक्षा के लिए मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहे है. संस्था से जुड़े हजारों छात्र आज विभिन्न देशों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं .देश लौटकर सरकारी और निजी अस्पतालों में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं.

 

भविष्य में बड़े स्तर पर हो रही आयोजन करने  की तैयारी

 

कार्यक्रम के समापन पर डॉ सदानंद मंडल और नूतन मंडल ने भरोसा दिलाया कि प्राइम एडुटेक भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा ताकि पूर्वी भारत के छात्र मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें.आने वाले समय में बडे स्तर पर आयोजन करने की तैयारी चल रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही