Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में नए सत्र की पढ़ाई 15 सितम्बर से शुरू हो जाएगी. मेडिकल कॉलेज में पहले चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है और राज्य कोटे से चयनित छात्रों का नामांकन भी पूरा कर लिया गया है. वहीं, सेंट्रल कोटे की सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसे भी पढ़ें:
NMC की गाइडलाइन के अनुसार 15 सितम्बर से नए बैच की पढ़ाई शुरू की जाएगी. इससे पहले छात्रों के लिए करीब दो सप्ताह का फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा. इस दौरान छात्रों को मेडिकल कॉलेज के नियम, पढ़ाई के तरीके और जरूरी जानकारी दी जाएगी.
इस बार रिम्स में पहली बार MBBS की 250 सीटों पर छात्रों का नामांकन हुआ है. यह झारखंड का एकमात्र मेडिकल कॉलेज है, जहां MBBS की 250 सीटों पर एडमिशन लिया गया है. सीटों की संख्या बढ़ने से इस साल मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ेगी.
रिम्स में राज्य कोटे से चयनित छात्रों का नामांकन पूरा हो चुका है. वहीं, सेंट्रल कोटे के तहत चयनित छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया अभी चल रही है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए बैच की पढ़ाई तय समय पर शुरू होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

