Ranchi News: राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में MBBS फाउंडेशन कोर्स के तहत प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रिम्स ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया.
शिविर में कुल 150 छात्रों ने हिस्सा लिया. मेडिकल जांच और स्क्रीनिंग के बाद 50 प्रतिभागियों को रक्तदान के लिए डिफर किया गया. वहीं, पात्र छात्रों से कुल 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इसे भी पढ़ें:
शिविर के दौरान छात्रों को रक्तदान की जरूरत, इससे जुड़ी भ्रांतियों और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. छात्रों को बताया गया कि जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता में स्वैच्छिक रक्तदान की अहम भूमिका है.
रक्तदान शिविर के आयोजन में रिम्स ब्लड सेंटर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. मनोज कुमार पासवान के मार्गदर्शन में सीनियर रेजिडेंट डॉ. उमेश कुमार सिंह, जूनियर रेजिडेंट डॉ. श्रेया प्रकाश और काउंसलर सुमन कुमारी ने रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया.
इसके अलावा लैब तकनीशियन संध्या आरती कच्छप और मुकेश हरिजन, DMLT इंटर्न नवाब अंसारी, प्रमोदिनी और पूजा कुमारी, स्टाफ नर्स बिल्टू पासवान और अटेंडेंट राहुल कुमार प्रशांत ने भी शिविर में योगदान दिया.
रिम्स प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले छात्रों का आभार जताया. प्रबंधन ने कहा कि भविष्य के डॉक्टरों द्वारा रक्तदान करना सामाजिक जिम्मेदारी और मरीजों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
रिम्स प्रबंधन ने स्वस्थ और पात्र लोगों से भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. प्रबंधन ने कहा कि रक्त का निर्माण किसी कारखाने में नहीं किया जा सकता, इसलिए जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपलब्धता लोगों के स्वैच्छिक सहयोग पर निर्भर करती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

