LagatarDesk : बीते सप्ताह शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,538.64 अंक यानी 2.52 प्रतिशत नीचे आया. इस गिरावट के कारण सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 1,87,808.26 करोड़ घट गया. समीक्षाधीन सप्ताह में केवल आईटीसी का मार्केट कैप बढ़ा है. एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,848.16 करोड़ कम होकर 8,86,070.99 करोड़ रह गया. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत में 36,567.46 करोड़ रुपये की गिरावट आयी और यह 16,14,109.66 करोड़ रह गयी. (पढ़ें, सरकार">https://lagatar.in/government-should-take-care-of-security-and-amendment-in-court-fees/">सरकार
सुरक्षा का ख्याल रखे और कोर्ट फीस में संशोधन हो)
ने सदन में ताड़ना का अर्थ समझाया, कहा, सपा 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रही है
: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद, एक हफ्ते में 7 जवानों की गयी जान [wpse_comments_template]
सुरक्षा का ख्याल रखे और कोर्ट फीस में संशोधन हो)
टीसीएस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और इंफोसिस का एमकैप भी हुआ कम
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,444.15 करोड़ के नुकसान के साथ 12,44,095.76 करोड़ रह गया. वहीं एचडीएफसी का मार्केट वैल्यूएशन 20,871.15 करोड़ की गिरावट के साथ 4,71,365.94 करोड़ पर आ गया. आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 15,765.56 करोड़ घटकर 5,86,154.58 करोड़ रुपये रह गयी. इंफोसिस का मूल्यांकन 13,465.86 करोड़ के नुकसान से 6,52,862.70 करोड़ पर आ गया. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-explained-the-meaning-of-tadna-in-the-house-said-sp-is-humiliating-100-crore-hindus/">योगीने सदन में ताड़ना का अर्थ समझाया, कहा, सपा 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रही है
केवल आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,143.73 करोड़ बढ़ा
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 10,729.2 करोड़ घटकर 4,22,034.05 करोड़ रुपये रह गया. एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 8,879.98 करोड़ के नुकसान से 4,64,927.66 करोड़ पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 7,236.74 करोड़ घटकर 5,83,697.21 करोड़ रह गयी. इसके उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,143.73 करोड़ बढ़कर 4,77,910.85 करोड़ पर पहुंच गया. टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-one-jawan-martyred-by-naxalites-ied-blast-7-jawans-lost-their-lives-in-a-week/">छत्तीसगढ़: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद, एक हफ्ते में 7 जवानों की गयी जान [wpse_comments_template]
Leave a Comment