Search

 
 
 

टाटा स्टील में ठेका कर्मियों की मेडिकल जांच अनिवार्य, शुल्क में 7 गुना वृद्धि

टाटा स्टील ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब किसी भी ठेका कर्मचारी को बिना मेडिकल जांच के प्लांट में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके लिए कंपनी ने सभी वेंडरों को निर्देश जारी कर दिए हैं.
 

Jamsedpur  :  टाटा स्टील ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब किसी भी ठेका कर्मचारी को बिना मेडिकल जांच के प्लांट में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके लिए कंपनी ने सभी वेंडरों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

 

सोनारी स्थित टीएमएच हेल्थ चेकअप सेंटर में ठेका कर्मियों के लिए अलग से जांच की सुविधा उपलब्ध कराई  गई है. यह दर सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट वर्करों पर ही नहीं, बल्कि उन लोगों पर भी लागू होगी, जो इसी तरह का पैकेज लेते हैं. जैसे पर्सनल ड्राइवर या सोसाइटी के सदस्य.

 

कंपनी ने स्वास्थ्य जांच शुल्क में भी सात गुना बढ़ोतरी कर दी है. इसे प्रति कर्मचारी 100 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया गया है. नया नियम और नई फीस 1 दिसंबर से लागू हो चुकी है. शुल्क बढ़ने से वेंडरों और ठेकेदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जिसको लेकर वे चिंतित हैं.

 

कंपनी का कहना है कि यह व्यवस्था दुर्घटनाओं को रोकने और कर्मचारियों की सेहत सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है. कंपनी ने इस संबंध में ईमेल के जरिए सभी वेंडरों को जानकारी भी भेज दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही