Search

 
 
 

मेडिकल छात्रा रेपकांड : तीन आरोपियों से पूछताछ जारी, फरार सदाब की तलाश में पुलिस

रांची में बीते 9 अप्रैल को मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दानिश, फवाद और ओली विश्वकर्मा शामिल हैं.  फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और सदाब के बारे में जानकारियां जुटा रही है. सदाब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है.
 

Ranchi :   रांची में बीते 9 अप्रैल को मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दानिश, फवाद और ओली विश्वकर्मा शामिल हैं.  फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और सदाब के बारे में जानकारियां जुटा रही है. सदाब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है.

 

 

बता दें कि बीते नौ अप्रैल की रात मेडिकल की छात्रा अपने दोस्त ओली विश्वकर्मा के कहने पर बर्थडे मनाने गोकूल वाटिका अपार्टमेंट गई थी. ओली विश्वकर्मा ने कहा था कि जन्मदिन की पार्टी में बहुत सारी लड़कियां आने वाली है.

 

लेकिन जब छात्रा वहां पहुंची तो वहां एक भी लड़की नहीं थी. इसके बाद उसने वहां से जाने की बात कही. लेकिन उसे बहला-फुसलाकर रोक लिया गया. इसके बाद फवाद, दानिश और सदाब ने केक मंगवाकर कटावाया.

 

मेडिकल की छात्रा को केक खाने के बाद कमजोरी महसूस होने लगी. इसके बाद दानिश ने पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया और छात्रा को खिला दिया. छात्रा के बेहोश होने के बाद दानिश ने उसके साथ रेप किया.

 

इस घटना के बाद पीड़िता को लगातार शांत रहने की हिदायत दी जा रही थी, जिससे वह काफी डरी-सहमी हुई थी. रक्त का रिसाव कम नहीं होने पर 11 अप्रैल को छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

पीड़िता ने इस मामले की जानकारी लालपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस के वरीय पदाधिकारी प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देंगे.

 

https://lagatar.in/saraikela-woman-killed-after-being-struck-by-a-train-in-rajkharsawan 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही