Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : बोलेरो से 370 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Medininagar:  मनातू थाना पुलिस ने गूप्त सूचना पर छापेमारी कर एक बोलेरो वाहन से 370 बोतल शराब जब्त किया है. साथ ही विभिन्न कंपनियों के शराब के रैपर बरामद किया है. पुलिस ने एक आरोपी नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रूदीडीह गांव निवासी शाहिद अंसारी(29). पिता फरीद अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने बोलेरो से विभिन्न कंपनियों के रैपर लगे शराब बरामद करने के साथ ही समेत ओपो कम्पनी का मोबाइल फोन व बोलेरो बीआर 24पी 0975 जब्त किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित की गयी. इसे भी पढ़ें-नीलकंठ">https://lagatar.in/both-neelkanth-and-kalicharan-threw-dust-in-the-eyes-of-the-public-paul/">नीलकंठ

और कालीचरण दोनों ने जनता की आंखों में धूल झोंका : पौलुस

गुप्त सूचना पर पुलिस ने शराब की जब्त

छापामारी दल ने बीती रात लगभग 2 बजे टेटर (तेतरियाटाड़) के लिए प्रस्थान किया. रात करीब 2.20 बजे उमवि टेटर (तेतरियाटाड़) के पास पहुँच कर चेकनाका लगाया. लगभग 03.30 बजे मंझौली से मनातू की ओर आते हुए एक वाहन दिखाई दिया. सशस्त्र बल द्वारा रोकने का इशारा किए जाने पर वाहन का चालक एवं उसके साथ बैठा हुआ एक व्यक्ति वाहन रोक कर दरवाजा खोलकर भागने लगा. पुलिस जवानों ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया. उसने भाग गए दूसरे व्यक्ति के बारे में पूछने पर उसका नाम नावाजयपुर के रूदीडीह गांव निवासी सुनील प्रसाद, पिता नामालूम बताया. थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. छापामारी टीम में मनातू थाना प्रभारी निर्मल उराँव, पुअनि संतोष कुमार गुप्ता, एएसआई तुराम पुर्ति व सोम प्रकाश, हवलदार मोहन मुण्डा, पुलिस जवान वीर अमर सिंह, अर्जुन कुमार, प्रकाश पाण्डेय, रंजीत कुमार राय, कृष्णा यादव, बिरेन्द्र कुमार मेहता आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/high-court-refuses-to-grant-bail-to-the-accused-of-attack-in-latehar-civil-court/">लातेहार

सिविल कोर्ट में हमला करने के आरोपी को बेल देने से हाइकोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही