Search

 
 
 

मेदिनीनगर : ट्रक के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत, मुआवजे की मांग, सड़क जाम

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा स्थित फोरलेन पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई. उसकी पहचान गढ़वा जिले के रमकंडा के नावाडीह निवासी 60 वर्षीय नागेश्वर तिवारी के रूप में हुई है
 

Medininagar :  मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा स्थित फोरलेन पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई. उसकी पहचान गढ़वा जिले के रमकंडा के नावाडीह निवासी 60 वर्षीय नागेश्वर तिवारी के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी.

 

मिली जानकारी के अनुसार नागेश्वर तिवारी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान पोखराहा के समीप फोरलेन पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर फोरलेन सड़क जाम कर दी. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया.

 

सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव,थाना प्रभारी अफजल अंसारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर थाने ले जाया गया है.

 

ग्रामीणों ने बताया कि पोखराहा फोरलेन पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं.उनका कहना है कि इसी स्थान पर लगभग एक सप्ताह पूर्व रामरेखा पासवान की भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी. लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही