Mediningar : मेदिनीनगर स्थित व्यस्त सब्जी मार्केट क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई. आग लादीगढ़ कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित एक मकान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने की घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है.
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी. घटना के कारण पूरे इलाके में कुछ समय के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य भवनों तक फैलने से रोक लिया गया.फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment