Search

 
 
 

Medininagar News: जिला स्कूल चौक स्थित बिजली बॉक्स में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Medininagar : शहर के बीचों बीच जिला स्कूल चौक पर मंगलवार दोपहर 12:15 बजे बिजली के एक इलेक्ट्रिक बॉक्स में अचानक आग लग गई
 

Medininagar : शहर के बीचों बीच जिला स्कूल चौक पर मंगलवार दोपहर 12:15 बजे बिजली के एक इलेक्ट्रिक बॉक्स में अचानक आग लग गई. आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. वहां मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को घटना की सूचना दी. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  इलेक्ट्रिक बॉक्स से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी. हालांकि  आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

 

बिजली विभाग को सूचना मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद किया गया. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताया जा रहा है. स्थानीय सनत चटर्जी ने बताया कि अगर समय रहते इसे टाला नहीं जाता तो आसपास के घरों में भी आग लग सकती थी.  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही