Search

 
 
 

Ranchi  News : प्रतुल शाहदेव बने झारखंड BJP के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए अपनी नई प्रवक्ता सूची जारी की है. जिसमें वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव को राज्य का मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
 

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए अपनी नई प्रवक्ता सूची जारी की है. जिसमें वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव को राज्य का मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.

 

प्रतुल शाहदेव लंबे समय से पार्टी के मीडिया और संचार विभाग से जुड़े हुए हैं और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आए हैं. वे झारखंड में BJP की प्रमुख मीडिया आवाजों में से एक माने जाते हैं.

 

उनके पिता लाल पिंगला नाथ शाहदेव झारखंड आंदोलन से जुड़े एक प्रतिष्ठित नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायविद रहे हैं. जिन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.नई जिम्मेदारी के साथ प्रतुल शाहदेव को पार्टी की मीडिया रणनीति और राजनीतिक संदेशों के समन्वय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही