Search

 
 
 

मेदिनीनगर : जमीन कारोबारी हत्याकांड के आरोपी रोशन के सरेंडर की चर्चा

मेदिनीनगर के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में आरोपी रोशन तिवारी के शहर थाना में अहले सुबह सरेंडर करने की चर्चा है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. विदित हो कि 25 अप्रैल की देर शाम रेडमा निवासी विनीत तिवारी का अपहरण उनकी कार से कर लिया गया था और हत्या कर दी गई थी.
 

 Medininagar :   मेदिनीनगर के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में आरोपी रोशन तिवारी के शहर थाना में अहले सुबह सरेंडर करने की चर्चा है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. विदित हो कि 25 अप्रैल की देर शाम रेडमा निवासी विनीत तिवारी का अपहरण उनकी कार से कर लिया गया था और हत्या कर दी गई थी. अगले दिन उनका शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के पास एनएच किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ था. पुलिस जांच में जमीन कारोबार में वर्चस्व और आपसी रंजिश को हत्या की वजह बताया गया था.

 

 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी को घटना के बाद गिरफ्तार किया था, जबकि जुलाई में आरोपी प्रशांत तिवारी को झांसी से गिरफ्तार किया गया.  मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल समेत एक अन्य आरोपी करीब चार महीने से फरार हैं.पुलिस ने अदालत के आदेश पर फरार आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी भी दी थी. मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही