Search

 
 
 

झारखंड DGP की अध्यक्षता में 8 को बैठक, STF-IRB के पुनर्गठन व नक्सल अभियान पर होगा मंथन

Ranchi News :  बैठक में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा होगी. आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और लाभ से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने पर चर्चा की जाएगी.
 
झारखंड डीजीपी
  • नक्सलियों के हथियारों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
  • नक्सल अभियान को और मजबूत करने की तैयारी

Ranchi News : झारखंड डीजीपी की अध्यक्षता में आगामी 8 अक्टूबर को समीक्षा बैठक होगी. इस बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात झारखंड जगुआर यानी STF के पुनर्गठन पर चर्चा होगी. बल की मौजूदा संरचना और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव पर विचार किया जाएगा.

 

इसी तरह इंडिया रिजर्व बटालियन यानी IRB की संरचना और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उसके पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी. पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को संबंधित एजेंडों पर आवश्यक तैयारी और रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बैठक में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा होगी. आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और लाभ से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने पर चर्चा की जाएगी.

 

बैठक में कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ दर्ज मामलों में स्पीडी ट्रायल को लेकर भी रणनीति पर विचार होगा. लंबित कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर मामलों की सुनवाई तेजी से कराने के लिए जरूरी कदमों की समीक्षा की जाएगी.

 

पुलिस द्वारा नक्सलियों से बरामद हथियारों और नक्सलियों द्वारा पुलिस से लूटे गए हथियारों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की योजना है. इसके लिए एक व्यापक डेटाबेस बनाया जाएगा, जिससे हथियारों का पूरा विवरण डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा.

 

पुलिस मुख्यालय की बैठक में इन सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी और आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. (झारखंड से जुड़ी लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही